सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल प्रखंड के मोहम्मदपुर दरधा गांधी चौक के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर फ्लिपकार्ट के डिलिवरी ब्वॉय से तीन लाख 11 हजार रुपये लूट लिये.

इस संबंध में पियर थाना क्षेत्र के पीड़ापुर निवासी ऋषभ कुमार ने सकरा थाने में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.



सकरा थानाध्यक्ष सुखविंद्र नैन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को उठा कर पूछताछ की गयी है.



इनमें कुछ को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.









Be First to Comment