बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने टिकट बांटना शुरू कर दिया है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी बाहुबली नेता हुलास पांडे समेत 6 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है.

एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान के खाते में 29 सीटें गई थी. इनमें से 27 सीटें लगभग फाइनल हो चुकी है.



जिन 6 उम्मीदवारों को चिराग पासवान ने टिकट दिया है उनमें बाहुबली हुलास पांडे हैं जो ब्रह्मपुर सीट से लड़ेंगे.



इसके साथ ही राजू तिवारी को गोविंदगंज सीट, सीमांत मृणाल को गरखा की सीट, सुरेन्द्र विवेक को साहेबपुर कमाल की सीट, संजय पासवान को बखरी की सीट और प्रकाश चन्द्र को ओबरा की सीट के लिये सिंबल दिया गया.
















Be First to Comment