Press "Enter" to skip to content

रात में सो रहे थे घरवाले, शातिर चोर ने चार घरों से उड़ा लिए लाखों के सामान

मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र की मकसूदपुर पंचायत के डुबरब्बना गांव में चार घरों में लाखों रुपये नगदी व आभूषण की चोरी कर ली गयी. मामले में डुबरब्बना गांव के पवन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. श्वान दस्ते ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर सुराग खोजने की कोशिश की.

डुबरब्बना गांव के पवन कुमार, शिवजी साह, मुकेश साह व शत्रुघ्न पासवान के घर को चोरों ने निशाना बनाया. बताया गया कि ये लोग रात में सोने चले गये. उसके बाद करीब 11.30 बजे चोर छत के सहारे चढ़ गये और बाहर से ग्रिल को बंद कर दिया.

पवन कुमार के घर से मंगलसूत्र, टीका, झुमका सहित 6400 रुपये, शिवजी साह के घर से आभूषण व सात हजार नगद, मुकेश साह के घर से विभिन्न प्रकार के आभूषण व शादी के लिए रखे एक लाख रुपये नगद व शत्रुघ्न पासवान के घर से विभिन्न प्रकार के आभूषण, साइकिल व दुकान के लिए रखे एक लाख 20 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी.

थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *