बिहार राज्य में मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सुरजन पकड़ी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति की मौत करेंट लगने से हो गयी. मृतक की शिनाख्त सुरजन पकड़ी गांव के वार्ड संख्या-9 के रामवृक्ष भगत के पुत्र रामबली भगत (67) के रूप हुई.

बताया गया कि रामबली भगत अपनी पत्नी के साथ बकरी चराने खेत में गये थे. तभी ऊपर से गुजर रहा हाइटेंशन तार पेड़ में सटने से करंट प्रवाहित होने लगा, जिसकी चपेट में आने से रामबली भगत की मौत मौके पर ही हो गयी.



थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. घटना के बाद परिजन का रोते-रोते बुरा हाल है. उधर, साहेबगंज प्रखंड की बसंतपुर चैनपुर पंचायत के मधुबनी में रविवार की रात करेंट लगने से प्रभु पंडित के पुत्र वीरेंद्र कुमार (26) की मौत हो गयी.



बताया गया कि वह बिजली मिस्री था. अपने घर में खराब पंखे की मरम्मत कर रहा था. इसी दौरान पंखा में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक अभी अविवाहित था.









Be First to Comment