Press "Enter" to skip to content

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण

बारुण. बारुण प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार यादव इस बार नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं.चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है और लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

उन्होंने नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के केरका पंचायत के उरदाना, सुरार, जनकोप, नदियाइन, नवीनगर और टेंगरा के पूजा समितियों के साथ पूजा पंडालों का भ्रमण किया.इस दौरान वे लोगों से मिले, अपने विचार साझा किए और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कार्यक्रमों का उद्घाटन भी किया.

समर्थकों का कहना है कि मृत्युंजय यादव को क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिल रहा है.वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खड़े रहते हैं. यही कारण है कि लोग उन्हें दिल से समर्थन कर रहे हैं. उनके साथ जिला परिषद प्रत्याशी दीपक यादव,अभय कुमार यादव, अंकित चंद्रवंशी, विजयेश सिंह, जयप्रकाश ठाकुर, विशाल कुमार यादव, मृत्युंजय सिंह, बालदेव यादव, किरण कुमार, संजय कुमार, राजा सिंह, संजीत कुमार , सत्य नारायण सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, अनिल महता, हिमांशु कुमार सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

मृत्युंजय यादव ने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते है. जनता के विश्वास और प्यार से ही वे आगे बढ़े है और आगे भी पूरे समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे.उनका लक्ष्य है कि विकास की किरण समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे.

नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ, बल्कि जनता का समर्थन प्राप्त कर जनप्रतिनिधि बने लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के बजाय अपना विकास किया.इस बार बदलाव की बयार बह रही है और जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *