बिहार राज्य के आरा जिले में चौरी पुलिस ने चौरी मुख्य नहर पर शराब लेकर जा रहे एक धंधेबाज को चार लीटर महुआ शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, सहार निवासी सीताराम चौधरी के पुत्र रामशरण चौधरी मोटरसाइकिल पर शराब लेकर घर की ओर आ रहा था, जहां चौरी नहर पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की गयी, जिसमें पुलिस ने चार लीटर महुआ शराब बरामद की.



इसके बाद पुलिस ने आरोपित को शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दी. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने दी.



उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधी तत्व एवं शराब के धंधेबाजों पर पैनी नजर है. शराब के खिलाफ बराबर छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.
















Be First to Comment