सीतामढ़ी. रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भाजपा नेता विकास ओझा के भाई शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह गोली से घायल हो गये थे, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी. इलाज के दौरान एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में उनकी मौत हो गई.

मृतक के पिता विजय ओझा ने बताया कि शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. वह वैदेही पाठशाला नामक निजी विद्यालय का संचालन करता था.



मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर सैकड़ों स्थानीय और भाजपा समेत अन्य एनडीए के नेता और कार्यकर्ताओं ने अंत्येष्टि में भाग लिया.



रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर पुलिस को अपना फर्द बयान दर्ज कराया है. फर्द बयान की कॉपी आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.








Be First to Comment