बिहार में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से पहले आयोग ने नई गाइडलाइन जारी है। इसके तहत अब EVM के बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो लगाई जाएगी। यह नया प्रयोग सबसे पहले बिहार से शुरू किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को उम्मीदवारों को पहचानने में आसानी हो और मतदान प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जा सके।

नई गाइडलाइन के अनुसार अब बैलेट पेपर पर उम्मीदवार की फोटो रंगीन होगी, जबकि पहले यह ब्लैक एंड व्हाइट होती थी। इसके साथ ही उम्मीदवार की फोटो बैलेट पेपर के तीन-चौथाई हिस्से को कवर करेगी, जिससे फोटो साफ और बड़ी दिखे। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को किसी भी तरह के भ्रम से बचाना है, खासकर जब एक ही नाम के कई उम्मीदवार हों।



रंगीन फोटो के अलावा बैलेट पेपर पर उम्मीदवार की क्रम संख्या को भी पहले से ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी। यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाता आसानी से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को ढूंढ सकें। ये सभी बदलाव चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सरल, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

















Be First to Comment