बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर हर दलों में हलचल तेज हो गई हैं. इस बीच, अमित शाह के बिहार दौरे के बाद से चर्चाएं बढ़ गईं है कि क्या निशांत कुमार भी चुनाव लड़ने वाले हैं.

जेडीयू के कार्यकर्ता पोस्टर से उनके राजनीति में आने की डिमांड कर रहे हैं. निशांत संवाद पोस्टर के पहले 26 जुलाई को भी जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए गए थे. इसमें निशांत कुमार की तस्वीर थी और इस पर लिखा था कि कार्यकर्ताओं की मांग चुनाव लड़े निशांत.



क्या ये नीतीश कुमार की एक रणनीति है या फिर सिर्फ कार्यकर्ताओं की भावनाएं. निशांत रविवार को लोगों से संवाद करने वाले हैं. राजनीतिक रूप से उनके सक्रियता अब दिखने लगी है. हालांकि, नीतीश कुमार खुद कई बार कह चुके है कि निशांत राजनीति में नहीं आना चाहते हैं.



निशांत ने भी राजनीति में आने की कभी भी कोई बात नहीं की है. हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता और कुछ समूह मांग कर रहे हैं कि निशाांत को राजनीति में लाया जाए. इससे नए राजनीतिक मैसेज दिए जा रहे हैं.


























Be First to Comment