निजीकरण और पुरानी पेंशन बहाली की मांग
राष्ट्रव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुजफ्फरपुर शाखा प्रांगण में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) के प्रदेश महासचिव कामरेड मृत्युंजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने देश के वित्तीय व श्रमिक क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की श्रमिक एवं जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की.

वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल न केवल बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों की, बल्कि देश के समस्त मेहनतकश वर्गों की आवाज है. यह एकजुटता सरकार की जनविरोधी नीतियों और श्रमिक हितों की उपेक्षा के विरुद्ध समय की मांग है.



विरोध प्रदर्शन में बीपीबीईए मुजफ्फरपुर जिला समिति के उपमहासचिव पंकज कुमार ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं और सदस्यों ने अपने विचार रखे और सभी से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की.



मुख्य वक्ता के रूप में बीपीबीईए मुजफ्फरपुर जिला समिति के उपमहासचिव पंकज कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, अविनाश कुमार, संजय पांडेय, अनिल कुमार, अंजनी कुमार शर्मा, सरोज कुमार, विमल बहादुर, सर्वेश कुमार, विवेक कुमार धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य ने अपने विचार रखे.




9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ भी शामिल रहेगा, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा, जैसे किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना. यह बात ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय में ऑटो संघ और सीटू यूनियन सदस्यों के साथ हुई बैठक में कही गयी. बैठक में वक्ताओं ने इस हड़ताल को शहर से गांव तक सफल बनाने का निर्णय लिया.
























Be First to Comment