बेनीबाद थाने की पुलिस ने शनिवार को मालवाहक ऑटो से 279 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की़ शराब इंपीरियल ब्लू प्राइमर ग्रीन ब्रांड की है. बताया गया कि खेप मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर ले जायी जा रही थी.

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-27 पर पिरौंछा चौक से आगे वाहन जांच शुरू कर दी़ इसी दौरान एक कबाड़ी दुकान के पास लावारिस हालत में खड़ा मालवाहक ऑटो देख जब पुलिस ने जांच की, तो उसमें कार्टन में 279 लीटर शराब पायी गयी.



बताया गया कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.



इस संबंध में अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


















Be First to Comment