Press "Enter" to skip to content

20 मई को हड़ताल की घोषणा

मई दिवस पर ऐक्टू और नगर निगम कामगार यूनियन ने जुलूस निकाल कर श्रम कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया. जुलूस में मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ नारेबाजी की गयी.

चार श्रम कोड की वापसी, निजीकरण, बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई को रोकने की मांग की गयी. यह जुलूस माले कार्यालय हरिसभा से शुरू होकर कल्याणी, छोटी कल्याणी और हरिसभा होते हुए माले कार्यालय पहुंचा.

एक्टू के जिला सचिव मनोज यादव ने कहा कि श्रम कोड की वापसी, निर्माण मजदूरों, स्कीम वर्करों, असंगठित कामगारों, संविदा कर्मियों, पुरानी पेंशन और मजदूरों से संबंधित अन्य मुद्दों पर 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जायेगी.

मौके पर कामगार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार, अध्यक्ष अशोक कुमार, जितेंद्र राम, विल्सन लुकस, गणेश पासवान, दिलीप राम, रसोइया संघ के जिला सचिव परशुराम पाठक, भाकपा माले के चंदेश्वर पाठक, नीलकमल, मुन्ना कुरेशी, कपिल राम, कांति, सोनी, गोलू मलिक, विष्णु मलिक, मो अयूब, ललित, अनिल राम, अजय, दिनेश राम, सतीश राम, विकास मलिक, रंजीत राम और संतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *