Press "Enter" to skip to content

सरगर्मी तेज, तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का चेहरा

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में महागठबंधन की अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक के बाद औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई, लेकिन बैठक में शामिल आरजेडी नेताओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का चेहरा होंगे.

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि जैसे पूर्व दिशा से सूर्य का उगना एक यूनिवर्सल ट्रुथ है, वैसे ही तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री चेहरा होना सत्य है.

वक्फ संशोधन विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का आरजेडी ने स्वागत किया है. मनोज झा ने कहा कि वक्फ जमीनों से जुड़े मामलों में कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में आरजेडी ने 10 में से एक याचिका दाखिल की थी, और पार्टी ने शुरू से ही इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. मनोज झा ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बहुमत का मतलब किसी कॉम को सुबह-सुबह हासिये पर ले जाना नहीं होता.

उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ से जुड़े विधेयक का उद्देश्य कुछ खास उद्योगपतियों और बीजेपी के दोस्तों को लाभ पहुंचाना है. उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी हर धर्म और जाति के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी, चाहे वो हिंदू हों, मुसलमान हों या बौद्ध. वक्फ की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *