Press "Enter" to skip to content

किसानों की बढ़ी चिं’ता : पारा औसत से ज्यादा, सूख रहे गेहूं के दाने व हरी सब्जियां भी प्रभावित

दक्षिण और मध्य बिहार में औसत से अधिक तापमान के कारण गेहूं के दाने सूख गए हैं। इससे प्रति हेक्टेयर 15-20 क्विंटल गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका है। किसान चिं’तित है कि उनका गेहूं कैसे बिकेगा। क्योंकि, एक दम छोटा दाना न तो पैक्स खरीदेगा और न बाजार में सही कीमत मिलेगी। इससे किसानों की आमदनी घटेगी।

तापमान बढ़ने से गेहूं और सरसों की खेती को भारी नुकसान - BetulTalks

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बताया गया कि  दक्षिण और मध्य बिहार में जिन खेतों में नमी की कमी रही, वहां मार्च में अत्यधिक गर्मी ने गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। बिक्रम प्रखंड के बेरर गांव के किसान बताते हैं कि उनके प्रखंड में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। बिहटा अमहारा के किसान के अनुसार लेट बुआई वाले खेतों में गेहूं के दाने सूखे हैं।

उत्तर बिहार की खेतों में नमी अधिक रहती है। अभी वहां तापमान भी दक्षिण बिहार की तुलना में कम है। इसलिए उत्तर बिहार में उत्पादित गेहूं की फसल अधिक प्रभावित नहीं हुई है। जबकि मध्य बिहार में गेहूं के दाने अधिक सूखे हैं। कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 21.5 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है, इसमें 64 लाख टन गेहूं का उत्पादन होता है।

मौसम की चाल न समझ पाने से किसानों को हो रहा नुकसान, तापमान बढ़ने से फसल में  रोग - India News In Hindi

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार औसत से अधिक तापमान सिर्फ गेहूं ही नहीं प्याज और हरी सब्जियों के उत्पादन पर भी असर डाल रहा है। राज्य में प्याज की खेती भी प्रभावित हुई है।

पटना में 10 हजार हेक्टेयर में प्याज की खेती होती है। बैरिया के प्याज उत्पादक किसान बताते हैं कि अधिक गर्मी के कारण प्याज के कंद छोटे हो गये हैं। पहले एक कट्ठा में 10-12 मन प्याज का उत्पादन होता था, इस बार 05-06 मन ही उत्पादन हुआ है। बैरिया और पटना सिटी जल्ला क्षेत्र के किसान प्याज की प्रमुख खेती करते हैं। उत्पादन घटने से किसानों को घाटा सहना पड़ेगा। यही नहीं, लगातार पछुआ हवा चलने से हरी सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FoodMore posts in Food »
More from LatestMore posts in Latest »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *