मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र के सरौठा गांव में एक युवक को प्रेम प्रसंग में शादी करने की सजा के रुप में मौत मिली। लड़की के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट की। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर सिकरहना डीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। बताया जाता है कि जितना थाना क्षेत्र के सरौठा गांव का अविनाश सिंह वर्ष 2019 में प्रेम प्रसंग में गांव की एक लड़की को लेकर भाग गया था। इसको लेकर लड़की के परिजनों ने थाने में केस भी दर्ज कराया था।

इस मामले में अविनाश के पिता समेत अन्य परिजन को जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन बाद अविनाश लड़की से शादी करके घर लौट आया और कोर्ट में बालिग होने का सबूत देकर लड़की के साथ अपने घर पर रहने लगा। इस बीच लड़की को भगा ले जाने के आक्रोश में लड़की के परिजन जल रहे थे।

सोमवार के देर शाम में लड़की के घरवालों ने अविनाश के घर पर हरवे-हथियार से लैश होकर हमला किया और अविनाश के परिजन के अलावा लड़की को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसी दौरान अविनाश के सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जितना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद सिकरहना डीएसपी भी सथूरा गांव पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। इधर घटना के बाद से आरोपी लड़की के परिजन फरार बताये जा रहे हैं।



























Be First to Comment