Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : चार साल की बच्ची की ह’त्या, झाड़ी में फेंका श’व

गोपालगंज के माझागढ़ थाना इलाके में एक चार वर्षीय मासूम की ह’त्या कर दी गयी। इसके बाद बदमाशों ने बच्ची के श’व को झाड़ी में फेंक दिया। बुधवार शाम बच्ची अपनी मां के साथ मंदिर में गई थी।

घटना माझा गढ़ थाना इलाके के ब्लूहि की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र कोटवा इक्त्वा गांव के उपेंद्र सहनी की चार वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी अपनी मां राभा देवी के साथ अपने नाना सुरेंद्र सहनी के घर मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मलाही टोला आयी हुई थी।

बुधवार की शाम ब्लूहि बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान वह अपनी मां के साथ मेला में गयी हुई थी। इसी दौरान बच्ची लापता हो गयी। तब से परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

शुक्रवार को जब ग्रामीण ब्लूहि भैषही चौर में घास काटने गए तो देखा कि बच्ची का श’व एक झाड़ी में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वही श’व को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस ने घटना स्थल पहुच कर श’व को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्ट’मार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।

मांझागढ़ पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बच्ची के मुंह कपड़ा घुसेड़ कर गला दबाकर ह’त्या करने की आशंका है। हालांकि, पोस्ट’मार्टम रिपोर्ट मिलने की बाद ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे हुई है। बच्ची की मां राभा देवी और परिजनों का रो-रो कर हालत खराब है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *