औरंगाबाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की.इस कार्रवाई में विभाग को सफलता हाथ लगी है. शनिवार रात टीम ने एरका चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच किया.

इस दौरान मौके से 240 लीटर स्पिरिट बरामद की. जांच के दौरान मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही इस्तेमाल में लाई जा रही बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है.


जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट की बड़ी खेप इस रास्ते से गुजरने वाली है. इसके बाद विभाग ने जांच अभियान शुरू किया.



विभाग की टीम ने औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग स्थित एरका चेकपोस्ट पर जांच अभियान को तेज कर दिया. इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के समय वाहन में रखे छह गैलन से कुल 240 लीटर स्पिरिट बरामद हुई. बोलेरो में सवार दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.


अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में में दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई. जिसमें स्पिरिट के स्रोत और इसके स्थान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में कई लोग शामिल है.जिनकी तलाशी जारी है और जल्द हि उनका पता लगा लिया जाएगा.














Be First to Comment