बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति पर हुए हमले का कथित मुख्य साजिशकर्ता पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो निरीक्षक घायल हो गए।

भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि तीन हथियारबंद अपराधी सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में सभापति राजकुमार के कक्ष में घुस गए और गोलीबारी की।


इसमें सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कृष्ण भूषण कुमार ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव बताया कि राजकुमार को पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी और उनके पति रामधनी यादव ने ”व्यक्तिगत रंजिश” में सभापति राजकुमार पर हमला करवाया।


उन्होंने कहा, ”सभापति पर हमले में यादव की संलिप्तता के संकेत मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। हथियार बरामद करने के लिए जब पुलिस टीम उसे एक गांव ले जा रही थी तभी उसने पुलिस दल पर गोली चला दी।













Be First to Comment