बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। यह घटना अल्पना मार्केट के पास हुई।

इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी का एजेंट पंकज कुमार इलाके से कैश कलेक्शन कर बैंक में जमा कराने जा रहा था। वह नेहरू नगर की गली से गुजर रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया।



पीड़ित के मुताबिक दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। आगे-पीछे से घेरकर रोक लिया,पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कैश से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

















Be First to Comment