बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। यहां जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना हिंसक हुआ कि धारदार हथियारों और भालों के हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की है। जमीन के बंटवारे को लेकर घर में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पिता और बड़े बेटे ने तीन अन्य पुत्रों के साथ मिलकर अपने ही भाइयों पर हमला बोल दिया।



इस दौरान धारदार हथियारों और भाले का जमकर इस्तेमाल किया गया। हमले में 40 वर्षीय विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



वहीं, अखिलेश पटेल (30 वर्ष) और कमलेश पटेल (35 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हैं। उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।













Be First to Comment