Press "Enter" to skip to content

राजद अपने आंतरिक कलह में व्यस्त, उसके लिए अपने ही विधायकों को संभालना मुश्किल

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सड़क परिवहन मंत्री और जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राज्य सभा की सभी पांच सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने आंतरिक कलह में व्यस्त है। उसके लिए अपने ही विधायकों को संभालना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि उनके कुछ विधायक पार्टी के ‘गाइडलाइन’से अलग मतदान करें। जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजग एकजुट है और बिहार से पांचवें राज्यसभा की सीट के लिए आवश्यक समर्थन आसानी से जुटा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार से सभी पांच राज्यसभा सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत तय है।

मंत्री ने राजद के पक्ष में दिए गए एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान के बयान पर कहा कि उनका अपनी पार्टी के विधायकों पर नियंत्रण नहीं है और ऐसा माना जा रहा है कि कुछ विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर राजग के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नही है और पहले भी इसका लाभ मजबूत और सक्षम उम्मीदवारों को मिलता रहा है।

मंत्री श्रवण कुमार ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बाद घरेलू गैस की किल्लत पर कहा कि यह लोगों की तरफ से ज्यादा खरीद के लिए अफरा तफरी के चलते दिख रहा है और वास्तव में ऐसी कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से घरेलू गैस की सप्लाई सुचारू रूप से मिल रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *