Press "Enter" to skip to content

बिहार के पंचायतों में होगी 2000 मत्स्य सहायकों की बहाली, जानिए योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया

बिहार सरकार राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार ने पंचायत स्तर पर करीब 2000 मत्स्य सहायकों की नियुक्ति करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों पर बहाली होने से मछली पालन से जुड़े किसानों को तकनीकी सहायता मिलने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने मत्स्य सहायक के पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग की प्रशासी पदवर्ग समिति को भेज दिया है। समिति की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *