मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को घर में बंधक बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश घर में रखे करीब 200 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, राजखंड गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर दलाल शाही अपनी पत्नी के साथ घर में रह रहे थे. उनका बेटा भारतीय वायु सेना में कार्यरत है और फिलहाल ड्यूटी पर घर से बाहर है। बताया जा रहा है कि देर रात चोर घर में घुस गए और बुजुर्ग शिक्षक को बंधक बना लिया. इसके बाद घर में रखे करीब 200 ग्राम सोने के साथ चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
औराई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.











Be First to Comment