बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने महिलाओं और छात्राओं के लिए शुरू की गई पिंक बस सेवा का विस्तार करने की तैयारी तेज कर दी है। अब यह सुविधा केवल जिला मुख्यालयों और शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे राज्य के प्रखंड स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।
फिलहाल बिहार में 100 पिंक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों की सेवा राज्य के कई प्रमुख शहरों और जिला मुख्यालयों में उपलब्ध है। वर्तमान व्यवस्था के तहत पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा जैसे प्रमंडलीय क्षेत्रों को इससे जोड़ा गया है।

इनमें पटना में सबसे अधिक 30 पिंक बसें चल रही हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। गया और दरभंगा में 15-15 तथा भागलपुर और पूर्णिया में 10-10 पिंक बसें यात्रियों को सेवा दे रही हैं।













Be First to Comment