बिहार में औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 4 दिन से लापता 25 वर्षीय मोहम्मद रेयाज का शव कुएं से बरामद किया गया. यह घटना मदनपुर बाजार से सटे मिश्र बिगहा गांव स्थित पानी टंकी के पास हुई.

ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना दूसरों तक पहुंचाई, जिसके बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे.सूचना मिलने पर एसडीपीओ सदर 2 चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.



पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि रेयाज मदनपुर बाजार में चिकन की दुकान चलाता था.


22 सितंबर की रात वह बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने मदनपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शव की हालत देखकर परिवार ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई. मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे गला दबाकर हत्या होने का अनुमान लगाया जा रहा है.














Be First to Comment