पटना में एक और एनकाउंटर हुआ है. रविवार को पटना सिटी के बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पटना पुलिस ने इस मुठभेड़ में अपने बचाव में एक अपराधी विजय साहनी को गोली मारी है.

पैर में गोली लगने से जख्मी हुए अपराधी विजय साहनी को इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची. आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है.



नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार और डीएसपी राजकिशोर सिह मौके पर पहुंचे और मामले में छानबीन की. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की गोली से जख्मी हुए विजय साहनी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं.



विज य साहनी हत्या, लूट व डकैती संगीन मामलों का आरोपी है. वहीं सूत्र बता रहे हैं कि गोपाल खेमका मर्डर केस में जिस विजय साहनी की तलाश में पुलिस लगी थी, एनकाउंटर में वही जख्मी हुआ है.














Be First to Comment