हाजीपुर. बिदपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में शनिवार की दोपहर हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक विजय राय बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतबपुर गांव निवासी देवनंद राय का पुत्र था. मृतक के भतीजे रमेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा गांव में ही काम करने गये थे. छत की रेलिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से वे झुलस गये.



घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस मृतक के परिजनों ने पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.


















Be First to Comment