Press "Enter" to skip to content

इन परिवारों के आवास के लिए होगा सर्वे

डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बागमती परियोजना के विस्तारीकरण के निमित्त भू- अर्जन और पुनर्वासन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें सीओ कटरा द्वारा बताया गया कि बंधपुरा पंचायत के भगवानपुर मौजा में लगभग 48 महादलित परिवार के लोग भूमिहीन हैं जिन्हें अभियान बसेरा के तहत पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाना है.

उन्हें बसाने के लिए एक एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित किया गया है लेकिन पंचायत के मुखिया द्वारा आमसभा का आयोजन कर इसकी स्वीकृति नहीं दी जा रही है. इस कारण इन परिवारों को जमीन बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है. वहीं डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित परिवारों को 22 सुविधाएं दिए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

इस अभियान की सफलता के लिए अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं अंचल अधिकारी कटरा को निर्देश दिया गया कि महादलित परिवारों को आवासीय भूमि बंदोबस्त करने हेतु एक सप्ताह के अंदर सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए डीएम से अनुमति प्राप्त करें. पर्चा देना सुनिश्चित करें. साथ ही अपर समाहर्ता राजस्व को इन कार्यों का समुचित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया.

बीडीओ कटरा को चिन्हित परिवारों का सर्वे करा कर प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति देंने का निर्देश दिया. डीडीसी को समुचित अनुश्रवण व पर्यवेक्षण करने को कहा ताकि महादलित परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर बसाया जा सके.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *