Press "Enter" to skip to content

‘जाओ मोदी को बता देना’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 27 लोगों को गोलियों से भून दिया। हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। आतंकियों ने UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटकों की हत्या की है।

अपनी आंखों के सामने अपनों को मरते देखने वाले लोगों ने खौफनाक मंजर की आपबीती सुनाई है। चश्मदीदों ने बताया आतंकियों ने लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद कहा-मोदी को बता देना….।
हमले में कर्नाटक के शिवमोगा के एक कारोबारी पर्यटक मंजुनाथ राव की भी मौत हो गई।

मंजुनाथ अपनी पत्नी पल्लवी और अपने छोटे बेटे के साथ घूमने गए थे। पल्लवी ने भयानक मंजर और आपबीती को बताते हुए कहा कि आतंकी हिंदुओं की पहचान कर गोली मार रहे थे।

पल्लवी बोली-आतंकियों ने मेरे पति को गोली मारी तो मैंने कहा-मुझे भी मार दो। आतंकियों ने कहा कि तुम्हें नहीं मरूंगा। जाओ मोदी को बता देना।

एक पीड़ित युवती ने बताया कि जब आतंकवादी आए तो उनका परिवार डर के मारे टेंट के अंदर छिपा हुआ था। उन्होंने युवती के 54 वर्षीय पिता संतोष जगदाले से कहा कि वे बाहर आकर एक इस्लामी आयत पढ़ें। जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तो उन्हें तीन बार गोली मारी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JAMMU & KASHMIRMore posts in JAMMU & KASHMIR »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *