Press "Enter" to skip to content

महिला पुलिस में बिहार दूसरे स्थान पर, 20 साल ढाई गुनी हुई सुरक्षा बलों की संख्या

पटना : बिहार में पिछले 20 वर्षों में पुलिसकर्मियों की संख्या में ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में वर्ष 2004-05 में पुलिसकर्मियों की संख्या 42,481 थी। एनडीए सरकार के गठन के बाद विधि-व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता दी गयी और पुलिसकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज की गई। इसका परिणाम हुआ कि वर्ष 2024 में राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार हो चुकी है।

बिहार में महिला पुलिस की संख्‍या पूरे देश में सर्वाधिक, संख्‍या 25 प्रतिशत से भी ज्‍यादा - Number of women police in Bihar is highest in the country more than 25 percent

57 हजार से अधिक नये पुलिसकर्मी हुए नियुक्त इन वर्षों में राज्य में 57 हजार से अधिक नये पुलिसकर्मियों की नियुक्ति हुई। पिछले कुछ सालों में बिहार में पुलिस प्रशासन स्थायी रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना। वहीं, राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के निर्णय के कारण इनमें करीब 30 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गयी है।

बिहार पुलिस में देश के अन्य राज्यों के पुलिस बल में महिलाओं की संख्या के साथ ही बढ़ोतरी हो गयी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में सिर्फ 10.5 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी हैं। तमिलनाडु की पुलिस फोर्स में महिलाओं की सबसे ज्यादा 19.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि, 17.4 प्रतिशत के साथ बिहार दूसरे स्थान पर है।

इन वर्षों में राज्य में पुलिसकर्मियों के पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गयी। राज्य में पुलिसकर्मियों के स्वीकृत पद जहां करीब 80 हजार थे, वह अब बढ़कर 2 लाख 29 हजार 139 हो चुका है। राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर लगातार नियुक्ति की प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है। अभी हाल ही में राज्य में 21 हजार सिपाही के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। वहीं, 136 पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार बिहार में फिलहाल 70 से 75 हजार सिपाही सेवा दे रहे हैं। जबकि लगभग 30000 के एएसआई, एसआई और पुलिस इंस्पेक्टर तैनात हैं। वहीं, करीब 1000 डीएसपी भी कानून व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक संचालन और दूसरी जगह पर योगदान दे रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *