Press "Enter" to skip to content

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 12 जिलों मे हॉट डे और 19 में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

पटना: बिहार में तीन चार दिनों की राहत के बाद गर्मी कहर बरपा रही है। आज गुरुवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी। बारिश की संभावना दूर दूर तक नहीं है जिससे लू से बचने के लिए मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है क्योंकि गर्मी में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। 18 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है जिससे गर्मी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक गर्मी में काफी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान किया है। मौसम के जानकारों के कहना है कि 12 जिलों में गर्म दिवस यानी लू का येलो अलर्ट है। वहीं शुक्रवार को पटना सहित 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले हफ्ते से चल रही पुरवा की चाल अब मंद पड़ने लगी है। पछुआ फिर से पांव पसार रही है। इससे राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान बढ़ गया हैहै। पटना का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।  राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यह आंकड़ा बुधवार का है।

बिहार मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी  के अनुसार पछुआ का प्रवाह अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को प्रदेश के 12 शहरों पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में गर्म दिन रहने के आसार हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, 19 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने से इसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी भागों में पड़ेगा। इलाकों में 19-21 मई को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल तय समय से एक दिन पहले मानसून दस्तक दे देगा।  इस बार मानसूनी बारिश जल्द शुरू हो सकती हैं। दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 16 से और पूर्वी भारत में 18से गर्मी की लहर का एक नया दौर शुरू होगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *