Press "Enter" to skip to content

बिहार बजट सत्र के दूसरे दिन पर शिक्षा मंत्री ने किया एलान; कहा- सूबे में जल्द खुलेगा तीसरा केंद्रीय विश्वविद्यालय

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सोमवार को विश्वास मत हासिल करने के बाद एनडीए सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में अपना पहला बजट पेश करेंगे। इससे पहले आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नउत्तर काल के दौरान शिक्षा मंत्री ने बड़ा एलान किया है।

Bihar Budget 2023-24 Finance Minister Vijay Choudhary Bihar Vidhan Sabha  Nitish Kumar Govt News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Budget  2023 Live:वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले- 10

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘सूबे में जल्द ही तीसरा केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेगा। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सूबे में तीसरे केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जारी। अभी सूबे मे दो केंद्रीय विश्वविद्यालय चल रहे और जल्द ही तीसरे केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 मे राज्य के सभी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कंप्यूटर शिक्षा शुरू हो जाएगी। इसके साथ की कंप्यूटर लैब स्थापित कर दिए जाएंगे।

दरअसल, प्रश्नकाल में आज शिक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य के ऐसे अनुमंडल जहां आज तक एक भी डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां जमीन मिलने पर सरकार कॉलेज खोलेगी। सरकार ने अभी 9 ऐसे अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोला है। इस दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कोचिंग संस्थानों मे 10 लाख बच्चों के पढ़ने का मामला उठाया और उन्होंने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल मे गुणवत्ता विहीन शिक्षा व्यवस्था का मामला उठाया।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *