Press "Enter" to skip to content

बीपीएससी ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम किया घोषित

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीपीएससी की इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया देख सकते हैं।

बीपीएससी भर्ती की ये परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। आयोग ने कहा कि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

बीपीएससी बिहार कृषि विभाग परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं – 

  परीक्षा तिथि                  शिफ्ट-1 ( सुबह 10 से 12 ) शिफ्ट -2 (दोपहर ढाई बजे से 4:30 बजे तक)

  • 18/2024 से 21/2024 —–एक मार्च 2024—– सामान्य हिन्दी—— सामान्य ज्ञान
  • 18/2024 से 21/2024 —–दो मार्च 2024—– एग्रोनॉमी—— एग्रोनॉमी
  • 19/2024 ———03 मार्च 2024—— एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ————एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
  • 20/2024—– 4 मार्च 2024——— प्लांट प्रोटेक्शन——– प्लांट प्रोटेक्शन

आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि वैसे अभ्यर्थी जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें सेवा की वरीयता देने का विकल्प साक्षात्कार के समय मांगा जाएगा। प्रशासनिक आवश्यकतानुसार परीक्षा की तिथि में परिवर्तन संभव है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *