Press "Enter" to skip to content

बिहार में अवैध मदरसों को बंद करने की मांग को लेकर गिरिराज सिंह पर भड़के शिक्षा मंत्री

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मदरसों पर दिए बयान पर सियासत तेज हो गई है। गिरिराज ने बिहार में अवैध मदरसों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। और इसे देश के लिए खतरा बताया था। जिस पर अब बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि वो सलाह देने लायक हो गए हैं। जरा उनकी डिग्री खोजिए, कहां-कहां से मिली हैं।

न धर्म बचेगा न धन', गिरिराज बोले अवैध मस्जिद मदरसों पर रोक लगाए बिहार सरकार  | Union Minister Giriraj Singh Bihar government ban illegal mosques madarsa  news | TV9 Bharatvarsh

चंद्रशेखर ने कहा कि वो कुछ का कुछ बोलते रहते हैं। इस देश को बनाने में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस जैसे महापुरुषों पर हमें गौरव है। इसलिए ऐसे लोग जो संघी मनुवादी, सांप्रदायवादी, नफरतवादी हैं। उनके इस तरह के बयानों का आरजेडी और महागठबंधन कोई मतलब नहीं समझता।

 

आपको बता दें गिरिराज ने तत्काल अवैध मदरसों पर रोक लगाने की मांग उठाते हुए कहा था कि बिहार बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा इलाका है। बॉर्डर पर सुरक्षा बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा पैदा हो रहा है। सीमाई इलाकों में पीएफआई सक्रिय है। बिहार में मुसलमानों की आबादी 18 फीसदी है। यहां मौजूद अवैध मदरसे तुरंत बंद होने चाहिए।

Uttarakhand News: प्रदेश में मदरसों की जांच के आदेश, 3 सदस्य विभागीय कमेटी  गठित... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा

यही गिरिराज ने कहा कि वैध मदरसों में भी विज्ञान की पढ़ाई कराई जाए। सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें तुष्टिकरण की नींद से उठना होगा। वोट के लालच में बिहार और देश के खतरे पर भी विचार करें। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले 20 सालों में धर्म और धन भी खतरे में पड़ जाएगा। इसके दोषी नीतीश और लालू यादव होंगे। इससे पहले स्कूलों की छुट्टियों को लेकर भी जमकर सियासी बवाल हुआ था। हिन्दू त्योहारों की छुट्टी में कटौती और मुस्लिम त्योहारों की छुट्टी में बढ़ोतरी पर नीतीश सरकरा को बीजेपी ने घेरा था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *