Press "Enter" to skip to content

“शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया गया तो पूरे बिहार में करेंगे मुख्यमंत्री का पुतला दह’न”: सम्राट चौधरी

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही विभाग ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी है। ईद और बकरीद की छूट्टी तीन-तीन दिन कर दी गयी है वही मुहर्रम पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। इसे लेकर अब भाजपा समेत सहयोगी दलों के नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

Holiday calendar released in government schools of Bihar for 2024 no  holiday on Rakshabandhan | Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों  में छुट्टी का कैलेंडर जारी, रक्षाबंधन पर नहीं ...

इसी कड़ी में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दरभंगा में नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार सरकार पर हिन्दू धर्म के पर्व के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण की नीति बंद करे। सनातन धर्म के 83 प्रतिशत लोग पूरी तरह से जागरूक हैं। यदि सरकार ने जारी कैलेंडर को 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका जाएगा।

Bihar Education Department released holiday calendar see full list । बिहार  में जन्माष्टमी-रक्षाबंधन और रामनवमी की छुट्टी खत्म, शिक्षा विभाग ने जारी  किया कैलेंडर-देखें ...

वही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैलेंडर जारी करने की बात पर कहा कि आज ही हम लोगों को इस बात की जानकारी मिली है। हम लोगों ने कहा है कि 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी, एमएलसी सुनील चौधरी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र साह, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *