रोहतास: बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विभाग की ओर से कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। मगर हकीकत ये है कि अभी तक कुछ जगहों पर शिक्षा की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाई हैं। रोहतास जिले के सुर्यपुरा प्रखंड में एक ऐसा विद्यालय है जहां एक कमरे में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। शिवोबहार पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय राघोडीहरा में पर्याप्त कमरे नहीं हैं। इस कारण एक कमरे में एक से पांच तक की कक्षाएं चलती हैं। विद्यालय में 45 बच्चों का नामांकन है। स्कूल में जो एक कमरा है वो भी काफी जर्जर हो चुका है।
डीपीओ सह बीईओ रोहित रौशन का कहना है कि विद्यालय भवन की जांच वे खुद अपने स्तर से करेंगे। जांच के बाद रिपोर्ट जिले को सौंपा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को बैठने के लिए एक ही कमरा है, वह भी काफी जर्जर हो चुका है। बरसात में छत से पानी टपकता है। जिससे किसी अनहोनी की डर से छात्र व शिक्षक भयभीत रहते हैं। वहीं कमरे की दीवारों में भी दरार आ गई है। कमरा कभी भी ध्वस्त हो सकता है। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने से कतराते हैं। अभिभावकों का कहना है कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा से बढ़कर उनकी जान की चिंता है।
विद्यालय में वर्तमान समय में एक से पांच वर्ग तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में बने रसोई घर भी स्थिति काफी जर्जर है। रसोई घर की हालत देख ग्रामीणों का कहना है कि रसोई घर कभी भी गिर सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी गई है लेकिन, अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

बिहार का ऐसा स्कूल, जहां एक ही कमरे में बैठकर पढ़ते हैं पहली से पांचवीं तक के स्टूडेंट्स
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
- बड़ी खबर: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 एजेंडों पर लगी मुहर
- बिहार में खनिज लदे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, बिना ISTP पास के गाड़ी पकड़ी गई तो होगी जब्ती
- सूबे के 17 ठेकेदार-कंपनियां ‘ब्लैकलिस्ट’, ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
- इस रूट की रेल यात्रियों को बड़ा झटका: 4 ट्रेनें रद्द, 16 का बदला रूट, जानिए
- नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेस
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- बड़ी खबर: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 एजेंडों पर लगी मुहर
- भोजपुरी गाने पर बाइक से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही घर से उठा ले गई पुलिस
- बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज
- महंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेरा
- 21 जून तक बढ़ा राजस्व महा-अभियान, 46 लाख लंबित आवेदनों की स्कैनिंग-अपलोडिंग पूरा करने का लक्ष्य
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
- पीएचडी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, पैट पर रोक
- लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान का प्रथम वर्ष पूरा
- स्थान को लेकर सियासत तेज, साइन में स्थापना की उठी जोरदार मांग
- 75% उपस्थिति फिर भी नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, अब काट रहे चक्कर
- चक धूम धूम समर कैम्प के माध्यम से बच्चों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from STATEMore posts in STATE »
- बड़ी खबर: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 एजेंडों पर लगी मुहर
- भोजपुरी गाने पर बाइक से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही घर से उठा ले गई पुलिस
- बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज
- महंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेरा
- 21 जून तक बढ़ा राजस्व महा-अभियान, 46 लाख लंबित आवेदनों की स्कैनिंग-अपलोडिंग पूरा करने का लक्ष्य



















Be First to Comment