Press "Enter" to skip to content

सीमांचल दौरे पर केके पाठक, पूर्णिया से अररिया तक स्कूल चेकिंग से टीचर्स में हड़कंप

पूर्णिया: बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीमाचंल दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पूर्णिया में कुछ सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इससे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम भी केके पाठक के साथ रहे। पाठक ने स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षकों की उपस्थिति जांची। साथ ही विद्यार्थियों से भी बात करके फीडबैक लिया। पूर्णिया के बाद केके पाठक निरीक्षण के लिए अररिया पहुंच गए। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने पूर्णिया में गुरुवार को स्कूल खुलने के साथ ही निरीक्षण चालू कर दिया। सबसे पहले वे पहुंचे राजा पृथ्वी चंद हाई स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से वर्ग कक्षा के संदर्भ में जानकारी ली। प्रयोगशाला का जायजा लेने के बाद शिक्षक और छात्र की उपस्थिति को लेकर भी सवाल किए। इसके बाद उन्होंने गढ़बनैली में कलानंद हाई स्कूल का निरीक्षण किया। साइकिल से स्कूल पहुंची बच्ची से भी जानकारी ली। इसके बाद वह अररिया के लिए रवाना हो गए।निरीक्षण ठीक से करने के निर्देश
केके पाठक ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण का काम ठीक से करने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कुछ पदाधिकारी अपने काम में सुस्ती बरत रहे हैं। केके पाठक ने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि केके पाठक भी खुद स्कूलों में जाकर लगातार वहां की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। कोई भी गड़बड़ी मिलने पर वह शिक्षकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हैं। इस पर कई बार विवाद भी हो चुका है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *