Press "Enter" to skip to content

…उल्लंघन हो जाता है, गोपालगंज पहुंचे लालू यादव ने क्यों कही ये बात..?

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के गोपालगंज जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान लालू ने अपने स्वास्थ्य एवं किडनी ट्रांसप्लांट पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खाने-पीने में परहेज रखने की सलाह दी है। मीठा और नॉनवेज कम खाना है। हालांकि, लालू ने कहा कि उनकी जीभ चटोर है, इसलिए कभी-कभी परहेज का उल्लंघन हो जाता है। बता दें कि लालू यादव का बीते दिसंबर में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी।

RJD President Lalu Yadav Reached His Native District Gopalganj After Three  And A Half Years With Wife Rabri Devi - राबड़ी देवी के साथ साढ़े तीन साल  बाद अपने पैतृक जिला गोपालगंज

 

गोपालगंज में लालू यादव ने कहा कि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने जीवनदान दिया। अपनी जान की परवाह किए बिना, बेटी ने अपनी किडनी डोनेट किए। चीन के रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट किया। डॉक्टर के आशीर्वाद से छुट्टी लेकर अपने देश वापस आए।

लालू ने कहा कि ऑपरेशन के बाद से डॉक्टर का दिया हुआ सुझाव, दवा और परहेज का ध्यान रख रहे हैं। डॉक्टर ने मीठा और नॉनवेज बहुत कम खाने की सलाह दी है। उसका पालन वे कर रहे हैं। लेकिन उसका वॉयलेशन (उल्लंघन) भी हो जाता है। क्योंकि जीभ चटोर होता है।

lalu yadav to reach his village phulwaria gopalganj worship in thave temple  । पुराने अंदाज में रथ से निकले लालू यादव, बोले- राबड़ी देवी के साथ ससुराल  भी जाना है; मां थावे

7 साल बाद गांव पहुंजे लालू
बता दें कि लालू प्रसाद यादव मंगलवार को गोपालगंज जिले के फुलवारिया पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव भी साथ रहे। फुलवारिया लालू यादव का गांव है। वे करीब सात साल बाद यहां आए हैं। अपने नेता को गांव में देखकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *