हाजीपुर: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के काफिले में मौजूद फाय’र ब्रिगेड की गाड़ी हा’दसे की शिका’र हो गई है। फा’यर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर जा रहे थे, इसी दौरान यह हा’दसा हो गया। घट’ना भगवानपुर के रतनपुरा की है।
दरअसल, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ का काफिला पटना से मुजफ्फरपुर के लिए निकला था। जैसे ही राज्यपाल का काफिला हाजीपुर के भगवानपुर स्थित रतनपुरा पहुंचा, उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। राज्यपाल के काफिले में मौजूद फा’यर ब्रिगेड की गाड़ी की ट’क्कर पटना से हाजीपुर जा रही ऑटो से हो गई। ट’क्कर इतनी जबरद’स्त थी की दोनों गाड़ियो के परख’चे उड़ गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाद’से में फा’यर ब्रिगेड कर्मी के साथ ऑटो सवार 9 लोग गंभीर रूप से ‘घा’यल हो गए हैं। हालांकि गनीमत की बात रही कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।




















Be First to Comment