Press "Enter" to skip to content

बिहार: ऑनलाइन लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, गोपालगंज की विवाहिता महिला पहुंची सहरसा

बिहार: प्यार मुहब्बत भी आनलाइन होने लगा है। वह भी खेल खेल में प्यार परवान चढने लगा है। इस प्रकार की घट’ना लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों जहां नेपाल की एक लड़की पबजी गेम के कारण सहरसा पहुंच गई थी। वहीं एक नया मामला फिर आया है। जहां आनलाईन लूडो खेलते-खेलते गोपालगंज की एक विवाहित महिला सहरसा पहुंच गई।

जवान ने विवाहिता को पत्नी की तरह रखा फिर शादी से मुकर गया, FIR

बताया जाता है कि गोपालगंज की विवाहिता सहरसा निवासी और गोपालगंज में किसी चिमनी वाले युवक के साथ आनलाईन लूडो खेल खेलने लगी। जिस दौरान दोनों के प्यार हो गया। जिसके बाद युवक महिला को लेकर सहरसा पहुंच गया। महिला 13 फरवरी की रात सदर थाना गश्ती पुलिस को मत्स्यगंधा समीप मिली। जिसके बाद पुलिस महिला को सदर थाना लाकर पुछताछ किया।

महिला के पति से सम्पर्क किया गया। जिसके बाद गुरुवार की महिला का पति सदर थाना पहुंचा। जिसके बाद महिला को उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया। इसी प्रकार कुछ दिनों पहले भी नेपाल पुलिस एक लड़की को बरामद करने के लिए सहरसा पहुंची थी। लड़की के पिता ने नेपाल में लड़की गायब होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। बताया जाता है कि लड़की सौरबाजार थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ आनलाईन गेम पबजी खेलने के दौरान सम्पर्क में आने के बाद सहरसा पहुंच गई।

तकनीक तोड़ रहा सरहद की सीमा

सोशल साइट्स हो या आनलाईन गेम ये सरहदों की सीमा तोड़ रहा है। सोशल नेटवर्किंग साईट के काफी दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आनलाईन गेम का भी काफी दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। आनलाईन गेम में कहीं से भी कोई व्यक्ति जुड़ जाता है। इसी से सम्पर्क बढने लगता है। इससे पहले भी देश में आनलाईन गेम के दौरान दूसरे देश के लड़का और लड़की के भागने की घ’टना हो चुकी है।

Share This Article
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *