Press "Enter" to skip to content

हिंदी-संस्कृत का ज्ञान देने वालों से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए: बरसे तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर हम’ला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि जो लोग हमारे बच्चे को हिंदी और संस्कृत पढ़ने का ज्ञान देते है, वे अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ते हैं। हिन्दू, राम और गौ पर ज्ञान देने वालों से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

बुधवार को जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह के दौरान तेजस्वी ने कहा कि संविधान विरोधी लोगों को 2024 में देश की गद्दी से उतारेंगे। तेजस्वी ने आरो’प लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा बदनाम किया है। समाजवादी और क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहते हैं।

इसके अलावा तेजस्वी ने बताया कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट 3-4 महीने में सामने आ जायेगी। किसकी कितनी संख्या यह पता चलेगा। इसके आधार पर योजनाएं चलाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे को सरकार पूरा करेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *