Press "Enter" to skip to content

बिहार: मरीज की मौ’त पर अस्पताल में भा’री ब’वाल, तो’ड़फोड़ के बाद जान बचाकर भागे डॉक्टर

सीवान: खबर सीवान से आ रही है, जहां मरीज की मौ’त के बाद गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जनकर हंगा’मा मचाया और तो’ड़फोड़ की। परिजनों का गुस्सा देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए। परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आ’रोप लगाया है। घट’ना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय मो. वसीम अपने ही घर में गिरकर बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। मो.वसीम की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और इमरजेंसी वार्ड में तो’ड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद सभी डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इसी बीच मो. वसीम की मौ’त हो गई।

मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आ’रोप लगाया है। उनका कहना है था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही मो. वसीम की मौ’त हुई है। हालांकि सदर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक कोई भी डॉक्टर नहीं चाहता कि उसके मरीज की मौ’त हो लेकिन मरीज के परिजन डॉक्टरों पर ही आ’रोप लगाते हैं। उधर, घट’ना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *