Press "Enter" to skip to content

लालू यादव की तबीयत अब भी नासाज: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रोहिणी ने दी जानकारी

पटना:  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को किडनी डोनेट किया था। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब भी नासाज बनी हुई है। हालांकि रोहिणी आचार्य को हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

किडनी प्रत्यारोपण के बाद अब कैसी है लालू यादव की तबीयत, तेजस्वी ने दिया  बड़ा अपडेट

रोहिणी आचार्य ने कहा है कि आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, लेकिन पापा अभी भी हॉस्पिटल में हैं उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है। रोहिणी ने कहा है कि बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच, आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें।

बता दें, लालू प्रसाद यादव का 7 दिन पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके लिए डोनर कहीं बाहर से नहीं लाया गया था बल्कि खुद लालू की बेटी रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी दे दी थी। इसके बाद से दोनों हॉस्पिटल में ही एडमिट थे। लेकिन रोहिणी की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें आज यानी सोमवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

लेकिन चिंता की बात ये भी है कि लालू यादव की तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं आया है। यही वजह है कि उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही रहना होगा। रोहिणी ने लोगों से दुआ करने की अपील की है ताकि उनके पिता जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट सकें।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *