Press "Enter" to skip to content

भाजपा के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, मोकामा और गोपालगंज में करेंगे प्रचार

बिहार के जमुई से सांसद और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान गोपालगंज और मोकामा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में सामने आ गए हैं। चिराग पासवान गोपालगंज और मोकामा में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव अभियान में प्रचार प्रसार करेंगे।

भाजपा के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, मोकामा और गोपालगंज में करेंगे प्रचार

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं और उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रचार प्रसार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सारे नेता मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में प्रचार में जा रहे हैं। लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान 31 अक्टूबर को मोकामा और 1 नवंबर को गोपालगंज जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मोकामा और गोपालगंज जाकर उपचुनाव में प्रचार करेंगे।

गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव में राजनीतिक कवायद तेज हो चुकी है। राजद और जदयू समेत महागठबंधन के बड़े नेता गोपालगंज और मोकामा में रैली करने वाले हैं। भाजपा की अगुआई वाले एनडीए के नेता भी चुनाव में भाजपा के समर्थन में उतर रहे हैं। हालांकि चिराग पासवान और भाजपा के बीच किसी भी प्रकार के औपचारिक गठबंधन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चिराग पासवान के भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में उतरने से साफ हो गया है कि चिराग भाजपा का रुख करेंगे।

गोपालगंज और मोकामा में 3 नवंबर को चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। उपचुनाव के परिणाम 6 नवंबर को घोषित किये जाएंगे। मोकामा में भाजपा की तरफ से सोनम देवी को मैदान में उतारा गया है। वहीं गोपालगंज से भाजपा ने कुसुम देवी को मौका दिया है। चिराग पासवान की एंट्री के बाद बिहार का राजनीतिक पारा अब और ऊपर चढ़ रहा है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *