Press "Enter" to skip to content

भागलपुर के चंपानगर में स्थापित हुई कष्टहरणी मातारानी दुर्गा की प्रतिमा

भागलपुर: चंपानगर स्थित एमटीएन घोष रोड लेन में महाराणा पूजा समिति द्वारा दुर्गापूजा के उपलक्ष्य पर सोमवार को पहली पूजा को ही कष्टहरणी मातारानी की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा के आयोजक ने बताया कि सन 2001 से ही हमारे यहां मां दुर्गा की पूजा होती है। पहली पूजा को ही माता रानी का प्राण-प्रतिष्ठा कर दिया जाता है। एक पूजा से ही माता का पट खोल दिया जाता है। भक्त माता का दर्शन कर पूजा पाठ करते हैं।

चंपानगर में स्थापित हुई कष्टहरणी मातारानी दुर्गा की प्रतिमा

पूरे नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी इलाकों से भारी भीड़ यहां देवी दुर्गा के दर्शन को पहुंचती है। पूरे दस दिनों तक यहां भक्ति गीतों व मंत्रोच्चारण से इलाका गुंजायमान रहता है।

कष्टहरणी मातारानी की विशेषता को बताते हुए महाराणा परिवार के सदस्य प्रतीक महाराणा ने बताया कि जबसे इस इलाके में कष्टहरणी माता रानी की पूजा की शुरुआत हुई है तबसे लेकर आजतक माता रानी की कृपा से कोई कष्ट दुख समाज में नही है। मौके पर नरेश महाराणा, शंकर महाराणा, संचय महाराणा, राखी राज, पायल आदि उपस्थित थे।

कलश स्थापना के साथ विभिन्न मंदिरों में दुर्गा पाठ शुरू

नवरात्र शुरू होते ही नाथनगर के मनसकामनाथ मंदिर, मोहनपुर दुर्गा स्थान, नूरपुर दुर्गा स्थान, महाशय ड्योढ़ी, सुजापुर दुर्गा स्थान, मडुआनाथ स्थित दुर्गा स्थान सहित आदि मंदिरों में पहली पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के साथ की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते दिखे।

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *