Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय गो’लीकांड: नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, गिरिराज, विजय, शाहनवाज- क्या यही है जनता राज

बिहार के बेगूसराय में हुए गो’लीकांड पर बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सुशील मोदी और गिरिराज सिंह से लेकर विजय सिन्हा और शाहनवाज हुसैन तक बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं और बिहार में जंगलराज करार दिया है। बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद भी बुलाया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही अपराधी खुले आम घूम रहे हैं और आम जनता में डर व्याप्त है।

बेगूसराय गोलीकांड: नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, गिरिराज, विजय, शाहनवाज- क्या यही है जनता राज

पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जबसे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, अपरा’धियों के हौसलें बुलंद हैं। अपरा’धियों को लग रहा है कि जैसे उनकी सरकार बन गई हो। थाने में घुसकर डीएसपी की वर्दी फाड़ रहे हैं। 30 किलोमीटर तक अंधाधुंध फा’यरिंग कर रहे हैं। 3 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश ने लॉ एंड ऑर्डर की मीटिंग की, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। लोग दहशत में जी रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं पुराना दौर लौटकर के नहीं आ जाए।

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में अपरा’धियों के अंदर प्रशासन, सरकार का जो खौ’फ खत्म हो गया है, वो बेहद चिंता की बात है। गरीब, कमजोर लोग बिहार में बढ़ते अप’राध के शिकार हुए हैं। शाहनवाज ने देर रात अस्पताल में जाकर गो’लीकांड के पीड़ितों से मुलाकात भी की।

अश्विनी चौबे बोले -सीएम पद से इस्तीफा दें नीतीश 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जनता और खासकर महिलाओं में दहशत व्याप्त है। क्या यही सुशासन है। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया। उन्हें मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। नीतीश अब जनता के लायक नहीं रहे, उन्हें शर्म आनी चाहिए। इतनी बड़ी घटना हुई, जंगलराज इसी को कहते हैं।

गिरिराज सिंह ने नीतीश को बताया धृतराष्ट्र

बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि धृतराष्ट्र नीतीश कुमार जंगलराज को जनता राज बताकर अपरा’धियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। उस राज्य में कानून व्यवस्था का क्या होगा जब एक मुख्यमंत्री ही अपराधियों का मनोबल बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड के मृ’तक को नीतीश सरकार 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे। साथ ही घायलों को 50-50 लाख रुपये दिए जाएं।

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार में कानून नाम की चीज बची ही नहीं है। महागठबंधन की नई सरकार में श’राब और खनन माफि’या एवं आपरा’धिक गिरोहों पूरी छूट मिल गई है। नई सरकार के कार्यकाल में अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता में घोर भय व्याप्त है।

विजय सिन्हा बोले- गृह मंत्रालय छोड़े नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय में हुए गो’लीकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को गृह विभाग से इस्तीफा देना चाहिए। उनके समर्थक बताते हैं कि एक ट्रेन दुर्घ’टना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेकर रेलमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आज भी नैतिकता का वही मानदं’ड लोगों के सामने रखने का वक्त है। नीतीश कुमार बीते 17 सालों से गृह विभाग की कमान संभाल रहे हैं और प्रशासनिक सूझबूझ और क्षमता को दरकिनार कर अपने चहेते को ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठाते हैं। बेगूसराय का दुर्भाग्यपूर्ण गो’लीकांड केवल पुलिस महानिदेशक के अहम पद पर एक गैरजिम्मेदार-ला’परवाह अधिकारी को बैठाने से हुआ है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *