Press "Enter" to skip to content

फल्गु नदी पर बने सबसे बड़े रबर डैम का सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण, जानिए खासियत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गया में फल्गु नदी पर बने देश के सबसे बड़े रबर डैम और स्टील ब्रिज का लोकार्पण किया। साथ ही पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 का भी उद्घाटन किया।

फल्गु नदी पर बने सबसे बड़े रबर डैम का सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण, जानिए खासियत

इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद रहें। स्टील ब्रिज के माध्यम से लोग विष्णुपद से गया जी डैम होकर सीताकुंड जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही रबर डैम का नाम गयाजी डैम रखा है। 312 करोड़ की लागत से 411 मीटर लंबे इस गयाजी डैम के पास तीन से चार फीट पानी उपलब्ध रहेगा।
22 सितंबर 2020 को नीतीश कुमार ने ही इसका शिलान्यास किया था। इसे अक्टूबर 2023 में पूरा किया जाने का लक्ष्य था। लेकिन, बाद में मुख्यमंत्री ने 2022 के पितृपक्ष से पहले इसे पूरा करने का निर्देश दिया। इस साल नौ से 25 सितंबर तक पितृपक्ष चलेगा।

 

Share This Article
More from GAYAMore posts in GAYA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *