Press "Enter" to skip to content

मधुबनी में सड़क किनारे घूम रहे दो युवकों को, बाइक ने सामने से मा’री ट’क्कर, मौ’त

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव के पेट्रोल पंप के समीप एनएच 227 पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार नेपाली बाइक की ठो’कर से दो किशोर की मौ’त हो गई।

मृतक की पहचान पिपरौन गांव के ही रामहृदय पासवान का 15 वर्षीय पुत्र मुस्कान पासवान व विजय मंडल का 14 वर्षीय पुत्र रवि मंडल के रूप में बताए जा रहे है। वहीं, ग्रामीणों ने बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया।

बुधवार की रात दोनों किशोर खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहा था। जटही के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार ने दोनो युवक को सामने से ठोकर मार दिया। इसके बाद दोनों युवक सड़क पर धड़ाम से गिरकर बेहोश हो गया और मौके पर ही मुस्कान पासवान का मौत हो गया। जबकि रवि मंडल बुरी तरह घायल था। जिसे निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया।

डीएमसीएच पहुंचने के बाद ईलाज के दौरान घायल रवि मंडल की भी मौत हो गई। वही स्थानीय लोग बाइक चालक नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत फूलगामा थाना क्षेत्र के घोरघास गांव के घुरन राउत का पुत्र इंद्रेश कुमार राउत को पकड़ लिया।

वहीं, बाइक पर सवार अन्य दो लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। वही ग्रामीणों ने बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक को भी चोटें आई थी। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

गुरुवार की सुबह दोनो किशोर का शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार बाइक सवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *