Press "Enter" to skip to content

बिहार के इन जिलों में आज व’ज्रपात का अल’र्ट, कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

बिहार में मॉनसून के कमजोर होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। मगर मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को हल्की राहत मिली है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में तेज हवा चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है।

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट, कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

हालांकि, बिहार में बारिश की गतिविधियां बेहद कम और न के बराबर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कई जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है। वहीं, कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।\

बिहार में 10 अगस्त तक 581.2 मिलीमीटर बारिश होनी थी लेकिन 373.4 मिलीमीटर ही हुई। इस हिसाब से एक जून से अब तक बारिश की कमी 36 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सूबे में बरसात की स्थिति तो बनी है लेकिन मॉनसून ट्रफ का साथ न होने से बारिश का सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं है।

राज्यभर में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रभाव ओडिशा होते बिहार, पश्चिम बंगाल तक बना है। बुधवार को दिनभर हवा की गति 25-30 किमी प्रतिघंटे बनी रही। गुरुवार को भी राज्यभर में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पटना समेत दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग में 11 अगस्त तक मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो-अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश के बांका जिले में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिमी चंपारण प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। बुधवार को प्रदेश के नौहट्टा में 1.0 मिमी, बिक्रम में 0.4 मिमी एवं गया में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, बक्सर, आरा, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, बिहारशरीफ, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के भी आसार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *