Press "Enter" to skip to content

Bihar Weather : 5 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, पटना में छाए रहेंगे बादल

बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी पटना में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में फिलहाल बारिश की गतिविधि होने की संभावना कम है।

बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधि कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर जिलों में उमस से आम जनता परेशान है। राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से ज्यादा है। सीतामढ़ी में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, फारबिसगंज, कटिहार, नवादा, जमुई और मुजफ्फरपुर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। उमस और गर्मी से लोग परेशान नजर आए।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, किशनगंज और अररिया में एक-दो जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। 11 जुलाई के बाद राज्य में मॉनसून संबंधी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कमी होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *